Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 1, 2026

पोषण सप्ताह के पहले दिन पोस्टर द्वारा जागरूकता अभियान



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का प्रथम दिवस मनाया गया। हर वर्ष एक से 7 सितंबर तक पोषण सप्ताह भारत सरकार के द्वारा घोषित किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अच्छे पोषण के महत्व से अवगत कराना होता है। 


इसी मिशन को ध्यान में रखते हुए गृह विज्ञान विभाग के द्वारा पोषण सप्ताह का आयोजन महाविद्यालय में किया जा रहा है। पोषण सप्ताह के अंतर्गत सप्त दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी। पोषण सप्ताह के पहले दिन पोस्ट के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें छात्राओं को संतुलित आहार ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने सुंदर पोस्ट बनाकर कॉलेज की अन्य छात्राओं को भी पोषण के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का आयोजन गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉक्टर गौरी गोयल के द्वारा किया गया। प्रोफेसर कुमकुम एवं प्रोफेसर सत्यपाल राणा सह संयोजक रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजु सिंह ने भी छात्राओं को अच्छे स्वास्थ्य का महत्व बताया एवं उन्हें बताया कि स्वास्थ्य की रक्षा करना हमारा परम दायित्व है। महाविद्यालय में प्रत्येक वर्ष पोषण सप्ताह का अति उत्साह के साथ आयोजन किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here