Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में शिक्षक दिवस के अवसर पर बी.एड. विभाग के तत्वावधान में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को अभिव्यक्त करना तथा महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करना रहा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ. ) अंजू सिंह ने की। उन्होंने शिक्षक की भूमिका को समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास तथा उनमें मानवीय एवं नैतिक मूल्यों के विकास में शिक्षक के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। कार्यक्रम के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा एवं शिक्षक के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में  कार्यक्रम आयोजन प्रभारी डॉ. दीपा गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में  डॉ आशीष पाठक का विशेष योगदान रहा। बी० एड० विभाग के सदस्यों और महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here