Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 5, 2026

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में खेल कोटा प्रवेश प्रक्रिया शुरू



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए खेल कोटा के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया आज दिनांक 05-09-2026 से प्रारम्भ कर दी गई। 


शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा / साक्षात्कार में आज कुल 05 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें स्नातक (U.G.) पाठ्यक्रम हेतु 04 तथा परास्नातक (P.G.) पाठ्यक्रम हेतु 01 अभ्यर्थी शामिल रहे। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार सम्पन्न कराई गई। सभी अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण पत्रों एवं शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रवेश समिति के सदस्य जितेन्द्र पाल, भीष्म सिंह, छाया चौधरी, डी.सी. मौर्य, दूली चन्द माहला, प्रदीप कुमार, ओमपाल एवं जी.एस. रूहल उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के नियमानुसार खेल कोटा प्रवेश प्रक्रिया 08-09-2026 तक जारी रहेगी।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here