Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 24, 2026

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की डिजिटल पहल — अब घर बैठे मिलेगी इंदौर की झांकियों की हर जानकारी


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। शहर की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली परंपरा अनंत चतुर्दशी झांकी चल समारोह को नागरिकों के लिए और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं डिजिटल बनाने की दिशा में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा एक अभिनव पहल की गई है।


झांकी चल समारोह के दौरान शहरवासियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को झांकियों की जानकारी अब.घर  बैठे ही  प्राप्त  कर  सकेंगे। www.indore.live⁠� के माध्यम से अब नागरिक अपने मोबाइल फोन पर झांकियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।


एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी महत्वपूर्ण सुविधाएं-


लाइव झांकी लोकेशन ट्रैकर – झांकियां इस समय कहां पहुंची हैं, इसकी जानकारी।


 ऑनलाइन लाइव झांकी – घर बैठे झांकी चल समारोह का लाइव प्रसारण देखने की सुविधा।


 डिजिटल प्रहरी – पुलिस अधिकारियों  व  कंट्रोल  रूम के आवश्यक  संपर्क  नंबर, इमर्जेंसी  हेल्पलाइन  नंबर, निकटतम पुलिस  सहायता केंद्र आदि  सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित डिजिटल सुविधा । 


पार्किंग की जानकारी – निर्धारित पार्किंग स्थलों की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा।


🔸 झांकियों का क्रम एवं समय – झांकियों के क्रम तथा उनके संभावित समय की जानकारी।


🔸 सुरक्षा  घर  एवं एम्बुलेंस की रियल टाइम लोकेशन – आवश्यकता के समय महिलाओं, बच्चों  व बुजुर्गों  के लिए सुरक्षा व सहायता केंद्र  एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने की सुविधा।


📱 तकनीक के साथ परंपरा और सुरक्षा का संगम

इंदौर की ऐतिहासिक झांकी परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए यह पहल नागरिकों को बेहतर जानकारी, सुगम व्यवस्था एवं सुरक्षित झांकी दर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की अपील है कि झांकी चल समारोह के दौरान नागरिक www.indore.live⁠� का उपयोग कर झांकियों की लोकेशन, लाइव प्रसारण, पार्किंग एवं आवश्यक सुरक्षा/आपातकालीन सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित झांकी दर्शन का आनंद लें।

🌐 विजिट करें : www.indore.live⁠�

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट 

तकनीक के साथ सुरक्षा, परंपरा के साथ सुविधा

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here