मयंक अग्रवाल
नित्य संदेश, मेरठ। रामलीला कमेटी, मेरठ शहर के पदाधिकारियों ने मंगलवार को शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेन्द्र से भेंट कर उन्हें आगामी रामलीला महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, संरक्षक आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल बबलू और मीडिया प्रभारी मयंक अग्रवाल ने कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेन्द्र को पटका पहनाकर आमंत्रण पत्र भेंट किया। अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि सामाजिक व धार्मिक कार्यों में कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेन्द्र का विशेष योगदान है और उनकी उपस्थिति से महोत्सव की शोभा बढ़ेगी।
आमंत्रण स्वीकार करते हुए कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेन्द्र ने कमेटी का आभार व्यक्त किया और कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन चरित्र से आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सनातन परम्परा को मजबूत करते हैं। रामलीला के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाए।

No comments:
Post a Comment