Breaking

Your Ads Here

Monday, September 28, 2026

कर्नल निर्देश ने संभाला जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव का कार्यभार, वीर नारियों ने किया स्वागत

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, मेरठ में सचिव पद पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। विशिष्ट सेना अधिकारी कर्नल निर्देश ने 25 सितंबर को सचिव, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, मेरठ के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कैप्टन (भा.नौ.) ए.के. गुप्ता से कार्यभार लिया, जो अब तक अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर आर्ची शर्मा के नेतृत्व में वीर नारी प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कर्नल निर्देश का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि स्थायी सचिव के रूप में अनुभवी सैन्य अधिकारी की नियुक्ति से जनपद के लगभग 40 हजार पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों से जुड़े कल्याण कार्यों में तेजी आएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here