रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। किला रोड स्थित एसबीएम इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन मुकुल गोयल एवं निदेशिका मोनिका गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रिंसिपल विनीता अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के अभिनय को देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों में त्योहार के प्रति उत्साह देखकर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर चेयरमैन मुकुल गोयल एवं निदेशिका मोनिका गोयल ने शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डाला और शिक्षकों के योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक और स्कूल के शिक्षकगण मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment