रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। शुक्रवार को परीक्षितगढ़ क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र में महिला, पुरुषों और बच्चों ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। घर-घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनाकर व्रत का पारण किया गया।
इस दौरान जगह-जगह सुंदर-सुंदर झांकियां सजाई गईं। श्रीकृष्ण के भजनों और गीतों की धुनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर आनंद लिया। इस बार जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के ग्राम खजूरी, दरवेशपुर, अगवानपुर, गेसूपुर, दयालपुर, गावडा, पुट्ठी, सिखेड़ा, नीमका आदि गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आकर्षक झांकियां लगाकर व्रत खोला गया। जन्माष्टमी के अवसर पर डिंपल निगम, खुशी गौतम, लविष्का त्यागी, माही, राधिका, वंशिका, दीपिका आदि ने एक से बढ़कर एक सुंदर झांकियां सजाकर सभी का मन मोह लिया।

No comments:
Post a Comment