अशोक सोम
नित्य संदेश, मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में नन्हे यश प्रताप पुंडीर आकर्षण का केंद्र बन गए। पीले रंग की कृष्ण पोशाक, सिर पर सुनहरा मुकुट, माथे पर चंदन-तिलक और हाथ में बांसुरी लिए यश ने बिल्कुल बाल गोपाल की मनमोहक छवि प्रस्तुत की।
कृष्ण-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता में यश ने कृष्ण के रूप में अभिनय किया। उसकी मासूम अदाओं और सुंदर वेशभूषा को देखकर उपस्थित अभिभावक और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। शिक्षकों ने यश के उत्साह की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर बच्चों में कृष्ण भक्ति और संस्कारों के प्रति ऐसी लगन देखकर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment