नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विद्या भारती द्वारा संचालित पद्मावती उमेश चंद सरस्वती शिशु मंदिर, मेघराजपुर (गढ़ रोड) में विद्यालय के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘नमामि भारतम् – वंदे मातरम्’ कार्यक्रम के तहत सम्पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी मेरठ, नूपुर गोयल (IAS) ने दीप प्रज्वलन कर किया। अध्यक्षता जिला संघचालक धर्मेश जी ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अरुण जिंदल जी उपस्थित रहे।अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर जोर दिया। अंत में छात्रों, आचार्यों और अतिथियों ने एक साथ सम्पूर्ण वंदे मातरम् का गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम का संयोजन आचार्य राकेश शर्मा, सह-संयोजन आचार्या शिप्रा और प्रचार प्रमुख आचार्या सोनिया त्यागी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य, छात्र, अभिभावक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment