Breaking

Your Ads Here

Friday, September 25, 2026

आनंदपुरी जैन मंदिर में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर भव्य आयोजन, निर्वाण लाडू अर्पित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। श्री दिगंबर जैन मंदिर, आनंदपुरी में दस लक्षण महापर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रीजी को पांडुक शिला पर विराजमान कर विधिवत अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। शांतिधारा का परम सौभाग्य जैन नगर, दशमेश नगर, आनंदपुरी, प्रेमपुरी, न्यू शंभू नगर एवं देवपुरी के श्रावक परिवारों को प्राप्त हुआ।


श्री 1008 वासुपूज्य भगवान के निर्वाणोत्सव पर श्रद्धालुओं ने निर्वाण लाडू अर्पित किए। जिसमें श्री तरसचंद जैन एवं तरुण जैन, जैन नगर द्वारा 12 किलो का मुख्य निर्वाण लाडू, 12 श्रावकों द्वारा सवा-सवा किलो के लाडू तथा सामूहिक रूप से 51 किलो के छोटे लाडू अर्पित किए गए। कार्यक्रम विधानाचार्य पंडित श्री नंदन शास्त्री, टीकमगढ़ के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान दस लक्षण पर्व पूजा, सोलहकारण पूजा, पंचमेरु पूजा, श्री वासुपूज्य भगवान, श्री महावीर भगवान, देव-शास्त्र-गुरु पूजन एवं तत्त्वार्थ सूत्र विधान के 9 महाअर्घ्य श्रद्धा-भक्ति के साथ अर्पित किए गए। सायंकाल श्रीजी की आरती के पश्चात पंडित जी द्वारा प्रतिक्रमण कराया गया। कार्यक्रम में सुनील जैन प्रवक्ता, प्रमोद जैन, शैलेंद्र जैन, प्रदीप जैन सहित मंदिर समिति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here