Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 9, 2026

अहमदनगर वार्ड 82 में समाजवादी पार्टी की PDA मीटिंग संपन्न, 15 सदस्यीय नई वार्ड कमेटी का गठन


मुकुल कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। कांच का पुल, गली नंबर 18, वार्ड नंबर 82 में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन को मजबूत करना और वार्ड स्तर पर रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए वार्ड की नई 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। नवनियुक्त सभी सदस्यों का फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज नेता और पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिनमें प्रमुख रूप से -
• कर्मवीर सिंह गुर्जर (गूमी), जिला अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी • उनके सुपुत्र ज्ञानेंद्र प्रधान 
• हाजी रफीक अंसारी, शहर विधायक 
• मेहताब मूसा, महानगर अध्यक्ष, युवजन सभा 
• गुलजार मलिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अल्पसंख्यक सभा 
इनके अलावा वार्ड के तमाम जिम्मेदार, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन और संयोजन वार्ड अध्यक्ष आस मोहम्मद अंसारी, वार्ड नंबर 82 द्वारा किया गया। मीटिंग के दौरान पूरा इलाका समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here