Breaking

Your Ads Here

Monday, September 14, 2026

भारत विकास परिषद सम्राट शाखा द्वारा राधा रानी बरसाना धाम यात्रा संपन्न

 

नमरा रियाज

नित्य संदेश, मेरठ। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा ने संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत चौथे सेवा कार्य के रूप में धार्मिक यात्रा बरसाना में राधा रानी के दरबार जाकर संपूर्ण की। सोमवार को राधाष्टमी उत्सव के पावन अवसर पर बरसाना धाम की यात्रा शाखा परिवार के 75 सदस्यों, मातृ शक्तियों, सदस्यों, बच्चों एवं परिवार के भक्तजनों के साथ संपन्न की गई।


यात्रा के दौरान प्रमुख स्थलों सुदेवी सखी मंदिर, नागा जी की झाड़ी, चित्रा सखी गांव के दर्शन किए गए। दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 3:30 बजे राधाष्टमी उत्सव पर स्वामी श्याम ब्रह्मदास महाराज (धाम बरसाने वाले) द्वारा अमृत रस, प्रवचन एवं भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, प्रवचन का विश्राम 6:00 बजे हुआ। 6:30 बजे सभी भक्त महाराज के साथ बरसाना परिक्रमा के लिए पैदल रवाना हुए और राधा रानी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। सभी ने पैदल ही परिक्रमा पूरी की। राधाष्टमी के पावन अवसर पर सभी भक्तजनों को राधा रानी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सुबह का प्रसाद, दोपहर का प्रसाद, शाम की चाय, रात्रि प्रसाद भोज सभी स्वामी महाराज के आश्रम में किया गया। प्रातः 5 बजे यात्रा प्रारंभ हुई, वापसी में रात 11 बजे बरसाना से चलकर रात्रि 3 बजे सभी सदस्य मेरठ अपने निवास स्थान पर पहुंचे। कार्यक्रम संयोजक विपिन बंसल (संगठन सचिव) एवं संजीव गुप्ता (शाखा संस्थापक) रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here