सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। जनगणना 2027 के कुछ बिंदुओं में बदलाव की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पीताम्बर सिंह और योगी जाटव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया।
मीडिया प्रभारी सैय्यद आमिर रज़ा ने बताया कि ज़िला कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) जातीय जनगणना-2027 में ओबीसी के लिए स्पष्ट जाति सूची एवं ड्रॉप डाउन व्यवस्था की मांग कर रही है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सैय्यद आमिर रज़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनगणना-2027 में जातिगत गणना को शामिल करने का निर्णय लिया है। सरकार के अनुसार जाति संबंधी जानकारी जनगणना के दूसरे चरण में ली जाएगी। ओबीसी देश की बड़ी आबादी है। यदि जातिगत आंकड़े व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रमाणित तरीके से दर्ज नहीं किए गए तो भविष्य में ओबीसी वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का सही आकलन करना कठिन होगा। उस्मान तोमर ने कहा कि ओबीसी के आंकड़ों में किसी तरह की अस्पष्टता स्वीकार नहीं की जाएगी क्योंकि जनगणना देश की नीतियों का आधार होती है।
प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुशवाहा,
रमेश हल्देनिया, डॉ इरशाद, आरती जाटव, महताब, नासिर त्यागी, ज्ञानेन्द्र भड़ाना,
उवैस अंसारी, गजे सिंह जाटव, सोनू गौतम, डॉ अरशद, साजिद, इमरान, रूपक, राजेंद्र
भारती, लुकमान, अफजल, उबैद, तालिब और साहिल
मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment