नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जानी ब्लॉक के ग्राम मुंसफगढ़ एवं टिकरी के खेतों में जलभराव के कारण लगभग 3000 बीघा जमीन की फसल बर्बाद होने के कारण भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं किसानों में गुस्सा एवं नारागजी होने के कारण कमिश्नरी घेराव में इस मुद्दे को उठने पर जिलाधिकारी वीके सिंह के निर्देश पर तहसीलदार सदर रवि प्रजापति, एई सिंचाई राजेश, बीडीओ मुकेश एवं अन्य अधिकारियों आज मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ मौके पर अधिकारियों को निरीक्षण कराने के साथ पहुंचे और बर्बाद फसल दिखाई और इस दौरान किसानों ने फसल बर्बाद का मुआवजा एवं स्थाई समाधान कराने नाला निर्माण की मांग की जिसपर तहसीलदार ने अपनी लिखित जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने का आश्वाशन दिया इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मोनू टिकरी, सुरेन्द्र , ओमवीर, वीरेंद्र, अंशुल, हरेंद्र, विनय, डीके आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment