Breaking

Your Ads Here

Monday, September 7, 2026

एक माह तक भाजपा चलाएगी "सेवा संकल्प अभियान"

 


-रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, दिव्यांग सेवा और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यक्रम होंगे आयोजित


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 25 वर्षों तक शासनाध्यक्ष (मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री) के रूप में जनसेवा के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक "सेवा संकल्प अभियान" चलाएगी। इसको लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरवीर पाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी उपस्थित रहे।


जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने अभियान की कार्ययोजना का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक विभिन्न सेवा कार्य, कार्यक्रम और आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक और सह-संयोजक बनाए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए। अभियान के तहत प्रत्येक स्तर पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, दिव्यांग सेवा और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


बैठक ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक का संचालन जिला महामंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल, जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान, जिला उपाध्यक्ष पंकज भारद्वाज, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक फिरेराम धनतला, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, विनय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर, सह मीडिया प्रभारी आलोक गौतम सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here