.jpeg)
रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के रामलीला मैदान में चल रहे पांच दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन गुरुवार को विशाल शोभायात्रा के साथ हुआ।
शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित मोहन गुप्ता ने भगवान गणेश का तिलक कर किया। इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। यात्रा मार्ग में मदन गुर्जर, रविन्द्र प्रधान, नितिन गुप्ता, आदित्य गर्ग, किशोर वाल्मीकि, सपा नेता सचिन यादव, जय नारायण शर्मा, रवि शर्मा, पराग सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का तिलक कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। नगर भ्रमण के पश्चात आत्मा झारखंडी मंदिर पर विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य अंकित कश्यप, पुनीत यादव, ललित गर्ग, गौरव गर्ग, आशीष गोयल, भविष्य, मोहित, राहुल, पीयूष, हिमांशु आदि का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment