Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 22, 2026

मिठाई के काउंटर में घुसा चूहा, ग्राहकों ने किया हंगामा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पल्लवपुरम फेज-वन स्थित एमवी रेस्टोरेंट में उस समय हड़कंप मच गया, जब मिठाई के काउंटर में चूहा घुस गया। काउंटर में चूहा देखकर वहां मौजूद ग्राहकों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। चूहा मिठाई के काउंटर में घुसने की जानकारी कुछ ही देर में रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोगों को भी हो गई। इसके बाद ग्राहकों ने रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए। हंगामे के चलते मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राहकों तथा रेस्टोरेंट प्रबंधन से बातचीत की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और स्थिति सामान्य हो गई। घटना के बाद रेस्टोरेंट में रखी मिठाइयों की स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्राहकों में चिंता देखने को मिली।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here