Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 8, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी

 

नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा: थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव से पांच दिन पूर्व किशोरी घर से रात को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी को स्वजन ने संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन किशोरी का कहीं सुराग नही मिलने पर किशोरी मां ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


थाने में दी तहरीर में जटपुरा निवासी महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गुरूवार की रात को स्वजन के साथ चारपाई पर सोई थी। देर रात को किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्वजन ने किशोरी को संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन कहीं पता नही चला। इसी बीच किशोरी की मां ने मुजफ्फरनगर के गांव रूघनपुर निवासी सौरव पुत्र महिपाल के खिलाफ तहरीर देकर बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here