70 मरीजों को दी गई फिजियोथेरेपी, मोबाइल-लैपटॉप के अधिक प्रयोग से बचने की सलाह
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अक्षय भारद्वाज ने बताया कि अधिकतर मरीजों में गर्दन और कमर दर्द की समस्या मोबाइल व लैपटॉप के अधिक इस्तेमाल के कारण देखी गई। उन्होंने सलाह दी कि जिनका काम गर्दन झुकाकर करने का है, उन्हें गर्दन की नियमित कसरत करना अनिवार्य है। वहीं बैठकर अधिक काम करने वालों को कमर की मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए व्यायाम करना चाहिए। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि मांसपेशियों में ताकत और लचीलापन लाने के लिए फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह लेनी चाहिए। योग, कसरत और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने से कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
शिविर में डॉ. सुदर्शन शर्मा (फिजिशियन), डॉ. राहुल पाराशर (चेयरमैन, डॉ. दर्शन हॉस्पिटल), डॉ. प्रीति शर्मा (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. नितिन पाराशर (जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, डॉ. अक्षय भारद्वाज, डॉ. नेहा भारद्वाज, विकास शर्मा, साक्षी, शोएब, फरीद, आंचल सहित हॉस्पिटल की पूरी टीम मौजूद रही।

No comments:
Post a Comment