नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा: चौधरी चरणसिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने निजी वाहन से अस्पताल में भेजा, पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मंगलवार की सुबह नोएड़ा के सैक्टर 15 निवासी कपिल कुमार खतौली से बाइक से मुरादनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह जटपुरा गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। लोगों ने निजी वाहन से घायल को मेरठ निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment