Breaking

Your Ads Here

Monday, September 14, 2026

हरिश्चंद्र वंशीय महिला मंडल ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, भक्ति और संस्कृति का संगम

 

नमरा रियाज

नित्य संदेश, मेरठ। हरिश्चंद्र वंशीय महिला मंडल मेरठ द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन दिनांक 13 सितंबर 2026 को होटल विन साकेत, मेरठ में किया गया। जिसमें महिला मंडल की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारतीय पारंपरिक वेश-भूषा से सुसज्जित सभी महिलाओं को स्वागत तिलक लगाया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की संरक्षिकाओं निगम, उपमा, मधु रस्तोगी 'चित्रा', रजनी द्वारा महाराजा हरिश्चंद्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष मधु रस्तोगी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। रेणु द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण भगवान की वंदना पर नृत्य प्रस्तुत करके किया गया। तत्पश्चात सभी के मनोरंजन हेतु तंबोला गेम मिली द्वारा खिलाया गया। "कलयुग केवल नाम अधारा" भाव पर आधारित युगल नृत्य प्रस्तुत किया गया, नीता दुबलिश एवं शिल्पी ने आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी में रूबी द्वारा प्रश्न पूछे गये। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।



कृष्ण जन्म से लेकर रास लीला तक - कालिया मर्दन, गोवर्धन पर्वत उठाना, अर्जुन का सारथी बनना, भक्त सुदामा की मित्रता, द्रौपदी की लाज बचाना आदि सभी लीलाओं को नृत्य के माध्यम से नीता दुबलिश, वंशिका, प्राची, अनु, मिली, निमिषा, दीमि व दीपिका ने प्रस्तुत किया। नृत्य कौशल देख सभी दर्शक भावविभोर हो गए।



कार्यक्रम की अंतिम कड़ी के रूप में सत्यभामा-रुक्मणी प्रसंग 'भक्ति में शक्ति' के रूप में मधु रस्तोगी, पूनम, सुजाता, बबीता, कुमुद द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। अंत में महारास की धूम से पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधु रस्तोगी, मंच संचालन डॉ. रूबी व मधु रस्तोगी तथा मंच सज्जा का कार्य शिल्पी ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम, नीता दुबलिश, सुजाता, कुमुद, बबीता, वंशिका, अनु, प्राची, निमिषा, दीमि, दीपिका, निकिता व बरखा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर माखन मटकी व भगवान के लिए इत्र भेंट किया गया। अंत में महिला मंडल की सचिव मिली ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here