नमरा रियाज
नित्य संदेश, मेरठ। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग न्यू वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, मेरठ के सभागार में आयोजित की गई। खचाखच भरे हॉल में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। मीटिंग में ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी अशोक कुमार डे, स्टेट प्रेसीडेंट यूपी और उत्तराखंड आर.एस. वर्मा, वी.के. शर्मा, ए.आर. शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मीटिंग में मेरठ सर्किल यूनिट के पदाधिकारी अशोक रस्तोगी चेयरमैन, प्रियव्रत शर्मा प्रेसीडेंट तथा प्रभाकर शर्मा सेक्रेटरी और कार्यकारी समिति के चयन की घोषणा की गई। अन्य जिलों देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर और सिरसा, करनाल एवं रोहतक से भी पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रभाकर शर्मा ने सेक्रेटरी रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा मेंबरशिप की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। अशोक डे ने रिटायरीज से जुड़े मामले जैसे पेंशन अपडेशन, हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, फ्री हेल्थ चेक-अप, दुर्घटना बीमा, एक्सग्रेशिया पेमेंट और एसोसिएशन से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी दी।
आर.एस. वर्मा ने ऑर्गेनाइजेशन की व्यवस्था, कार्यप्रणाली आदि की जानकारी दी तथा मेरठ में नई यूनिट स्थापित करने के लिये बधाई दी। सभा का संचालन अतुल श्रीवास्तव ने किया तथा समापन पर प्रियव्रत शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों, बाहर से आए अतिथियों एवं प्रेस के सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment