Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 3, 2026

आर.एन.जे. इंटरनेशनल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम, बच्चों ने प्रस्तुत की कृष्ण लीला

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गुरुवार को क्षेत्र के आर.एन.जे. इंटरनेशनल स्कूल, आसिफाबाद समसपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित एक से बढ़कर एक सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने कृष्ण जन्म, बाल लीलाओं, रास लीला और गीता उपदेश से जुड़े मनमोहक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. संदीप सिंह, डायरेक्टर योगेश्वर चपराना, डायरेक्टर जितेंद्र नागर और प्रधानाचार्या डॉ. मोनिका शर्मा ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन, संजय, शालिनी, एकता, अंजलि, राजू सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here