Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 20, 2026

एमआईटी की छात्राओं ने गाजियाबाद में बिजनेस प्लान प्रतियोगिता जीती


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आईटीएस गाजियाबाद, मोहन नगर में एमआईटी के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) विभाग की प्रथम वर्ष की छात्राओं शिखा और श्रेया गुप्ता ने बिजनेस प्लान प्रतियोगिता-2026 में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आईटीएस गाजियाबाद, मोहन नगर के एमबीए विभाग की ओर से किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों की टीमों के बीच शिखा और श्रेया ने अपने अभिनव बिजनेस आइडिया को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। दोनों छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति देते हुए उद्यमिता और नवाचार की क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान हासिल करने पर उन्हें 7,500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

एमआईटी के प्रिंसिपल डॉ हिमांशु शर्मा ने कहा कि यह सफलता छात्राओं की रचनात्मक सोच, मेहनत और उद्यमशीलता की भावना को दर्शाती है। एमआईटी चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, एचओडी हिमानी मिश्राने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here