Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 20, 2026

2027 की तैयारी में जुटी सपा, किठौर विधानसभा के ग्राम जई में पीडीए पंचायत में उमड़ा जनसैलाब


रवि गौतम 
नित्य संदेश, भावनपुर। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र के परीक्षितगढ़ रोड स्थित ग्राम जई में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उमड़ पड़े।

पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब, मजलूम और शोषितों की पार्टी है। भाजपा जाति-धर्म की राजनीति कर आपसी भाईचारा खराब करना चाहती है, लेकिन किठौर में सर्व समाज समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि किठौर विधानसभा में पार्टी अपनी मजबूती बनाए रखेगी और वह फिर से जीत दर्ज कर विकास कार्यों को गति देंगे।

कार्यक्रम के जरिए सपा ने चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने का संदेश दिया। पंचायत की अध्यक्षता ठाकुर जयपाल सिंह ने की, जबकि संचालन नवाजिश मंजूर ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम, धर्मेंद्र शर्मा, बेदी प्रधान, प्रवेश जाटव, जैकी प्रधान, बासी प्रधान, राजीव जाटव, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, संदीप जाटव, साजिद खजूरी, बंटी जाटव भाटीपुरा, भूषण त्यागी सहित हजारों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here