Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 15, 2026

इंजीनियर्स डे पर लोक निर्माण विभाग में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में लोक निर्माण विभाग में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम महासंघ के प्रेरणा स्रोत स्व. इं. आर.के. दत्त की पुण्यतिथि और अभियंता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 15 सितंबर को आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी महासंघ के सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जनपद मेरठ के विभिन्न सरकारी विभागों के अभियंता और कर्मचारी और आसपास के अन्य जनपदों के कई सरकारी विभागों के अधिकारी, अभियंता और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। पूरा आयोजन लोकप्रिय अस्पताल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम की देखरेख में संपन्न हुआ, जहां डोनर्स की स्वास्थ्य जांच के बाद ही रक्तदान लिया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके लिए पौष्टिक जलपान और आराम की उचित व्यवस्था भी की गई थी।

इसमें मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नगर निगम, जल निगम, इलेक्ट्रिक एवं मैकेनिकल विभाग, लघु सिंचाई विभाग आदि विभाग शामिल रहे। शहर के अनेक लोगों ने भी रक्तदान किया।

इस मौके पर मेरठ के जिलाधिकारी वी.के. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नुपुर गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, नगर आयुक्त सौरभ गंगावार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामप्रसाद आदि गणमान्य उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों की संख्या देखकर सराहना की।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अंकित डांडी जनपद अध्यक्ष, इं. संदीप कुमार शर्मा उपमहासचिव पश्चिम, इं. राजेश कुमार मण्डल सचिव, इं. शेरपाल शोलंकी, इं. कपिल, इं. दीपक, इं. अनिल, इं. अरविन्द आदि का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सभी रक्तदाताओं, मेडिकल टीम, वालंटियर्स और मीडिया कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here