नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पल्लवपुरम स्थित फेस-2 में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना मिलते ही कैंट विधायक अमित अग्रवाल तत्काल SDS ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचे।
अस्पताल में भर्ती सभी प्रभावित नागरिकों और क्षेत्रीय मरीजों से मिलकर उन्होंने कुशल-क्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान हादसे में गंभीर रूप से प्रभावित पल्लवपुरम के स्थानीय पार्षद विक्रांत ढाका से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
मौके पर मौजूद क्षेत्रवासियों से पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली तथा संबंधित प्रशासनिक एवं नगर निगम अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर हालात पर तुरंत काबू पाने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। राहत की बात यह है कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है और सभी मरीज तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
No comments:
Post a Comment