Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 10, 2026

जमीयत यूनिट गठित, मौलाना आजाद अध्यक्ष बने



सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठ। जमीयत उलमा ए हिंद की शहर इकाई की एक बैठक शास्त्री नगर स्थित फैसल मस्जिद में आयोजित हुई। बैठक में शास्त्री नगर, जैदी फार्म, ढवाई नगर, करीम नगर और औरंगशाहपुर डिग्गी की यूनिटों के चुनाव चुनाव संपन्न कराए गए। बैठक की अध्यक्षता मुफ्ती रिज़वान ने की। 


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में मौलाना आज़ाद को अध्यक्ष, मुफ्ती लुकमान और मुफ्ती शहज़ाद को उपाध्यक्ष, मौलाना अनीसुर्रहमान को महामंत्री, कारी इफ्तिखार को सचिव और मुफ्ती मेहरबान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मुफ्ती रिफाकत को इस्लाह ए मुआशरा (समाज सुधार) यूनिट का कन्वीनर बनाया गया है, जबकि मौलाना अनीस को दीनी तालीमी बोर्ड का कन्वीनर चुना गया है। 


कन्वीनर दर्स ए क़ुरआन के रूप में कारी आरिफ़ का चुनाव हुआ है। कन्वीनर दर्स ए हदीस मौलाना नौमान होंगे, जबकि यूथ क्लब का कन्वीनर कारी साजिद को बनाया गया है। मिल्लत फंड के कन्वीनर राहिल होंगे। इस दौरान मुफ्ती जुनैद, मुफ्ती अरशद, मुफ्ती बिलाल, मुफ्ती फ़हीम, मुफ्ती यामीन, मौलाना सलीम, मौलाना ज़काउर्रहमान, मौलाना मुहम्मद असजद, कारी इंतज़ार, मौलाना आज़ाद, मौलाना अनीसुर्रहमान और मौलाना फ़रमान सहित जमीयत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here