प्रमोद कुमार तेवतिया
नित्य संदेश, मेरठ। विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। अध्यक्षता सरदार सुखदेव सिंह ने की, संचालन आरके विश्वकर्मा ने किया। विधि विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा पूजा पंडित वीरेंद्र दत्त विश्वकर्मा ने पूजा अर्चना कराई।
भारतीय विश्वकर्मा ब्राह्मण संगठन उत्तर प्रदेश भारत के द्वारा भगवान
विश्वकर्मा धाम विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भगवान
विश्वकर्मा पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हवन पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज में आयोजित किया
गया। यजमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह, पत्नी कमलजीत कौर रहे। कार्यक्रम
में सरदार बेअंत सिंह सिंह, राम सिंह,
राजेश विश्वकर्मा, प्रेम धीमान, संजय धीमान, सुभाष धीमान, अंकुर उर्फ राजा भैया, सत्येंद्र शर्मा, राम भूल,
सुभाष पटवारी, रमेश विश्वकर्मा कॉल, विनोद विश्वकर्मा, राजकुमार धीमान, बिट्टू
सैनी, सतीश कुमार, टिंकू सैनी, गुड्डू कश्यप, जब्बार सैफी, तुषार प्रजापति, ऋतिक
विश्वकर्मा, बॉबी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment