Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 12, 2026

ऋषभ स्कूल की विकेट से रोमांचक जीत


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चौधरी नरेंद्र सिंह मैमोरियल स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर शनिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में ऋषभ स्कूल और जीटीबी के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ ने 1 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की।

गुरु तेग बहादुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। इसमें श्रेयांश ने 40, शिवांश ने 37, दक्ष ने 35, देवांश ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, रहमान ने तीन, उवेश ने दो, प्रत्यक्ष ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ स्कूल की टीम ने 19.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से मुआज ने 41, अक्ष ने 36, विराट ने 35, आयुष ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में विहान ने तीन, शिवांश ने तीन, अलकैफ ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को सब जूनियर व जूनियर वर्ग में मैच होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here