नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोहियानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त ने पुलिस के लगातार दबिश के चलते पुलिस कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार थाना लोहियानगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 628/26 धारा 109(1) बीएनएस के वांछित अभियुक्त रविश पुत्र इरशाद निवासी फतेहउल्लापुर, काला आम का पेड़, गली नं0 35, थाना लोहियानगर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस कार्रवाई के बढ़ते दबाव के चलते आरोपी रविश ने आज दिनांक 12.09.2026 को पुलिस कार्यालय, मेरठ पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की और उसकी निशानदेही पर एक .32 बोर पिस्टल मय 06 जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है।
घटना का विवरण
वादी सोनू मलिक पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी गली नं0 35, इस्लाम नगर, थाना लोहियानगर ने तहरीर दी थी कि इरशाद पुत्र बशीर, रविश पुत्र इरशाद, शबाना पत्नी इरशाद एवं फिरोज पुत्र बशीर निवासीगण फतेहउल्लापुर ने उसके और उसके भाई हारून पर जान से मारने की नीयत से पिस्टलों से अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें हारून गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी तहरीर पर थाना लोहियानगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त - रविश पुत्र इरशाद, उम्र करीब 21 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम - उ0नि0 शिवम पाठक, उ0नि0 जुनैद अली, है0का0 नवनीत कुमार, है0का0 कुमरवीर सिंह, का0 विनय कुमार व का0 यतेन्द्र शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment