Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 8, 2026

मस्जिद को जमींदोज करने के विरोध में सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुर्जर गुमी एवं महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।


सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वेष भावना से कार्य कर रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस-नहस करने पर उतारू है। सहारनपुर में जिस तरह तानाशाही दिखाते हुए 100 साल से भी ज्यादा पुरानी मस्जिद को सरकार द्वारा जमींदोज किया गया, वह पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। ज्ञापन में मांग की गई कि इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर डॉ. कय्यूम अली, चांद सैफी, हाजी डॉ. शकील सैफी, गुलजार मलिक, नदीम इदरीशी, एडवोकेट जफर खान, आसिफ कस्सार, काशिफ कुरैशी, रिफाकत चौहान, दानिश इदरीशी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी साथी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here