Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

धूमधाम से मनाया दशलक्षण महापर्व, उत्तम मार्दव धर्म की धूम

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। श्री दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर उत्तम मार्दव धर्म का कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर श्रीजी को पांडुक शिला पर विराजमान कर विधिवत अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। शांतिधारा करने का परम सौभाग्य अरुण जैन, अंशुल जैन, प्रभात जैन, चैतन्य जैन, ईशान जैन, संजीव जैन, सतेंद्र जैन, संयम जैन, लक्ष्य जैन को प्राप्त हुआ। विधानाचार्य पंडित नंदन शास्त्री टीकमगढ़ के सान्निध्य में दशलक्षण पर्व पूजा, सोलह कारण पूजा, पंचमेरु पूजा, श्री महावीर भगवान एवं देव-शास्त्र-गुरु की पूजन तथा तत्त्वार्थ सूत्र विधान कराया गया।


सायंकाल श्रीजी की आरती के पश्चात पंडित जी द्वारा शास्त्र सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद सलोनी जैन द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील जैन प्रवक्ता, प्रमोद जैन भट्टेवाले, तरसचंद जैन, अरुण जैन, शैलेन्द्र जैन सूतवाले, प्रदीप जैन, निपुण जैन एवं निशांत जैन का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here