Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 6, 2026

भाकियू की मवाना तहसील प्रशिक्षण बैठक पहाड़पुर में आयोजित, गन्ना भाव बढ़ाने को खेत आंदोलन का ऐलान


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की मवाना तहसील की प्रथम प्रशिक्षण बैठक ग्राम पहाड़पुर में जबर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी मौजूद रहे। बैठक में लगभग 100 ग्रामों के अध्यक्ष मौजूद रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने एकजुट होकर संगठन विस्तार और किसान समस्याओं के समाधान की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार एवं समस्या समाधान की नीतियां सिखाते हुए ग्राम स्तर पर सक्रिय सदस्य तैयार करने, समस्याओं को कागज पर लिखकर अधिकारियों को देने और किसानों के बिजली लोड की जांच कराकर लोड घटवाने का आव्हान किया। बैठक में सर्वसम्मति से गन्ना मूल्य बढ़वाने के लिए खेत आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि किसान खेत से लेकर अधिकारियों के दफ्तर तक गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग करेंगे। एक सप्ताह बाद गन्ना मूल्य बढ़वाने को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसके लिए सभी को ग्राम स्तर पर तैयारी शुरू करने को कहा गया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने का आश्वासन दिया।


इस दौरान नरेश मवाना ने सभी से एकजुट रहने का आव्हान किया। युवा जिलाध्यक्ष अनूप यादव एवं हर्ष चहल ने युवाओं से संगठित रहने का आव्हान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, नरेश मवाना, सत्येंद्र तालियांन, अनूप यादव, हर्ष चहल, करण सैनी, मदन गुर्जर, प्रिंस, जसबीर, गुरमिंदर, जज सिंह, सरदार बंटी, पुष्पेंद्र, सुनील, मनोज, हरेंद्र, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here