नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय पश्चिम उत्तर प्रदेश दौरे के अंतर्गत सोमवार को मेरठ आगमन पर काशी टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर के नेतृत्व में भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आत्मीय अंदाज देखने को मिला।
भव्य स्वागत से अभिभूत नितिन नबीन ने डॉ. सोमेंद्र तोमर को स्नेहपूर्वक दुलारा और
उनका उत्साहवर्धन किया। इस आत्मीय क्षण ने कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार
किया। काशी टोल प्लाजा पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अपने ट्रैक्टरों,
कारों और बसों के माध्यम से पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, रणभेरी, शंखनाद
एवं ढोल-नगाड़ों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। बुलडोजरों से की
गई पुष्पवर्षा ने स्वागत कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र
में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय
अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत किया।

No comments:
Post a Comment