Breaking

Your Ads Here

Monday, September 28, 2026

सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों के बावजूद मेरठ में अवैध निर्माण जारी, प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल

 


मुकुल कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के आदेश के बावजूद मेरठ विकास प्राधिकरण के जोन B-3 में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, कंकरखेड़ा-सरधना रोड पर नंगला तासी पुलिया से करीब 50 मीटर की दूरी पर लगभग 500 गज से अधिक क्षेत्र में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण स्थल पर सामने की ओर सफेद पर्दा / टेंट लगाकर निर्माण कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि यह निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहा है और लंबे समय से चल रहा है, लेकिन प्राधिकरण द्वारा अब तक कोई सीलिंग या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपों में प्राधिकरण के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार के कार्यक्षेत्र में इस तरह के कई अवैध निर्माण होने की बात कही जा रही है।


सूत्रों का यह भी आरोप है कि प्राधिकरण के कुछ फील्ड कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण पूरे करा लिए जाते हैं, जिससे सरकार को राजस्व हानि होती है और मास्टर प्लान का उल्लंघन होता है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि प्राधिकरण की आधिकारिक जांच के बाद ही हो सकेगी।



इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय मीणा से मामले का संज्ञान लेकर नियमानुसार जांच, सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here