Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 26, 2026

स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था जेपाइगो की टीम ने किया मेरठ भ्रमण


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश की सहयोगी संस्था जेपाइगो की टीम द्वारा मॉलेक्यूलर एंटोमोलॉजिकल सर्विलांस (संचारी रोग की निगरानी के सुदृढ़ीकरण) हेतु जनपद मेरठ में भ्रमण किया गया। टीम का नेतृत्व डॉ. प्रवीण (माइक्रोबायोलॉजिस्ट जेपाइगो) द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला सर्विलांस अधिकारी के निर्देशानुसार आईडीएसपी की टीम ने भ्रमण में सहयोग किया। टीम ने अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व मंडलीय सर्विलांस अधिकारी से भविष्य की संचारी रोग नियंत्रण योजनाओं पर चर्चा की तथा लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष से जांच व उपचार की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here