रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम आलमगीरपुर बदला-8 में रविवार सुबह भारी वर्षा के कारण एक विधवा का मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान मालिक बाहर थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ग्राम निवासी विधवा मालती पत्नी स्व. हरेंद्र सिंह सुबह अपने पुत्र अनमोल के
साथ मकान के बाहर काम कर रही थी, तभी अचानक उनका कच्चा मकान गिर गया। मकान में रखा
सारा घरेलू सामान मलबे में दब गया। सूचना पर तहसीलदार निरंकार और लेखपाल मृत्युंजय
मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे ग्रामीण सुंदर चौधरी,
गुरदेव सिंह, गुरदीप सिंह आदि ने प्रशासन से पीड़िता को मुआवजा दिलाने की मांग की
है। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

No comments:
Post a Comment