Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 27, 2026

धनतला में 18वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 395 ग्रामीणों की हुई जांच


नित्य संदेश ब्यूरो

खरखौदा। ब्लॉक के धनतला गांव स्थित सरकारी विद्यालय में रविवार को न्यूबर्ग औद्योगिक समूह एवं जसवंत सिंह रामेश्वरी त्यागी ट्रस्ट के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत 18वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 395 लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 285 लोगों की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। अभियान के तहत आयोजित शिविरों से अब तक करीब नौ हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं।


शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि गांव के अंतिम छोर तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना जरूरी है। न्यूबर्ग औद्योगिक समूह ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह समेत विभिन्न जांच की गईं। 215 लोगों की रक्त जांच, 86 लोगों की मुंह के कैंसर की जांच, 135 महिलाओं की स्तन कैंसर और 47 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। जरूरतमंदों को चश्मे और सैनिटरी पैड निशुल्क वितरित किए गए।


धनतला के अलावा नया गांव, बहरामपुर, मीरपुरा, जंगपुरा और खरखौदा के ग्रामीणों ने भी शिविर का लाभ उठाया। इस मौके पर अनिल त्यागी, अतुल त्यागी, प्रदीप त्यागी, संदीप त्यागी, फेरे राम, मुनेंद्र मावी, अक्षय प्रजापति और कपिल त्यागी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here