Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 2, 2026

उपाध्यक्ष एवं सदस्य उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग की संयुक्त टीम ने किया नगर पंचायत दौराला की कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल एव सदस्य दीपक गोयल उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद मेरठ की नगर पंचायत दौराला की कान्हा गौशाला का विस्तृत औचक निरीक्षण किया गया, इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य गौवंश के संरक्षण, उनके भरण-पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और गौशाला परिसर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत को जाँचना था।

निरीक्षण के दौरान कान्हा गौशाला दौराला में 200 गोवंश संरक्षित मिले, भूसा एवं हरा चारा पर्याप्त मात्रा में मिला, परिसर में स्वच्छता एवं जलभराव से बचाव के इंतजाम ठीक मिले, निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष एवं सदस्य गोसेवा आयोग द्वारा पशुओ के अच्छे स्वास्थ्य की प्रशंसा की गई। तीन पशु बीमार थे, जिनका उपचार किया जा रहा था। कान्हा गौशाला दौराला परिसर में नेपियर घास उगायी जा रही है तथा गौशाला की दीवारों पर गौसंरक्षण से संबंधित पेटिंग की भी प्रशंसा की गयी। उपाध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा गौशाला में बीमार गोवंशों के लिए एक अलग शेड बनाने एवं पानी की दो और होदी बनाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण उपरान्त उपाध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की गई। 

निरीक्षण के दौरान मुख्य पशुचिकित्साधिकारी मेरठ डा० पवित्र जीत सिंह, पशुचिकित्साधिकारी दौराला डा० साक्षी चौहान, अधिशासी अधिकारी दौराला करिश्मा सिंह एवं पशुचिकित्सालय दौराला तथा नगर पंचायत दौराला कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here