मोहम्मद असलम
नित्य संदेश, मेरठ। मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार और महिला सशक्तीकरण को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान नव नियुक्त भारती देवी को महिला सभा में जिला सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में महिला सशक्तीकरण पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें जागरूक और सशक्त बनाने पर बल दिया गया। साथ ही आगामी 23 सितंबर 2026 को संगठन के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित में सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक में संस्थापक अवतार सिंह परवाना, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार, राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश महामना, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरिजा शंकर, राष्ट्रीय सूचना मंत्री सोनिया वर्मा, उपाध्यक्ष संजय थापा, जिला उपाध्यक्ष अंकित राठी, सुंदर कौर, राजेंद्र पाल, गौरव पाल, हरजिंदर सिंह, अनंत यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment