Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 26, 2026

रोहटा रोड पर सैकड़ों बीघा में अवैध कच्ची कॉलोनी काटने का आरोप, प्राधिकरण पर कार्रवाई न करने के दावे


मुकुल कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण के जोन बी-4 अंतर्गत मेन रोहटा रोड पर रेलवे ब्रिज से पहले कृष्णा वर्ल्ड अप्रूव्ड कॉलोनी से करीब 150 मीटर आगे सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध कच्ची कॉलोनी विकसित किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार ल, यह निर्माण पिछले लगभग दो वर्षों से लगातार जारी है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भू-माफिया अखिलेश गोयल द्वारा काटी जा रही इस कॉलोनी को लेकर क्षेत्रीय अभियंता जितेंद्र कुमार और डी ग्रेड कर्मचारी मदन पाल पर मिलीभगत के आरोप हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के नाम पर मौन साधा गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, इस संबंध में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर 12/03/26 को पहली शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि पोर्टल पर ध्वस्तीकरण का दावा करते हुए आख्या तो लगा दी गई, लेकिन ध्वस्तीकरण का कोई फोटो साझा नहीं किया गया।

शिकायत में आगे दावा किया गया है कि जिलाधिकारी मेरठ, मंडलायुक्त मेरठ और उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण को भी लिखित शिकायत दी गई, लेकिन तीन माह तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दोबारा आईजीआरएस पर शिकायत करने पर सड़क पर 200 गज क्षेत्र में गड्ढा कर खानापूर्ति की कार्रवाई दिखाने का आरोप भी लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि कृषि भूमि को 40 हजार रुपये प्रति गज से अधिक की दर पर बेचा जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है। साथ ही भोला झाल रोड पर दो और अवैध कॉलोनियां शुरू करने का दावा किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here