Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 20, 2026

कैशलेस मेडिकल सुविधा की मांग, केमिस्ट एसोसिएशन ने की बैठक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला मेरठ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक खैर नगर स्थित मेट्रो एंटरप्राइजेज पर अध्यक्ष देवेंद्र भसीन की अध्यक्षता में हुई।


बैठक में व्यापारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा वकीलों, शिक्षकों, सफाई कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य वर्गों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस मेडिकल सुविधा देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना कर आभार जताया। महामंत्री रजनीश कौशल ने कहा कि इसी तर्ज पर प्रदेश के लाइसेंसधारी दवा व्यापारियों और जीएसटी में रजिस्टर्ड अन्य व्यापारियों को भी 10 लाख रुपये तक की कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारी सरकार को राजस्व संग्रह में बड़ा सहयोग देते हैं। इससे व्यापारियों का सरकार में विश्वास बढ़ेगा और जीएसटी कलेक्शन व नए रजिस्ट्रेशन में भी इजाफा होगा।


व्यापारियों ने जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारियों के लिए सड़क दुर्घटना बीमा के तहत 10 लाख के बीमा प्रावधान के लिए भी सरकार का आभार जताया और मांग की कि इसे दुर्घटना बीमा के स्थान पर कैशलेस मेडिकल बीमा में बदला जाए, ताकि आश्रितों को भी लाभ मिल सके। बैठक में चेयरमैन मोहिउद्दीन गुड्डू, कोषाध्यक्ष हेमंत बंसल, संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव ग्रोवर, पंकज अरोरा, पारस डुडेजा, वैभव आनंद, असब अंसारी, मनमोहन गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here