Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 8, 2026

फजीहत के बाद हज कमेटी एक्टिव मोड में


 सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठ। हज 2026 में अपनी फजीहत करा चुकी हज कमेटी इस बार अभी से ही एक्टिव मोड में नजर आ रही है। हज 2027 में अभी लगभग 10 महीने बाकी हैं लेकिन हज कमेटी ने तैयारियों को अभी से ही अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। हज फॉर्म तक भरे जा चुके हैं। 


बता दें कि हज 2026 के दौरान वहां किए गए इंतजामों को लेकर हज कमेटी कटघरे में है, क्योंकि कमेटी के जरिए हज करने सऊदी अरब गए कई हाजियों ने हज कमेटी की कार्य प्रणाली पर उंगली उठाई थी। अगले वर्ष आयोजित होने वाली हज यात्रा में किसी भी फजीहत से बचने के लिए कमेटी अभी से ही तैयारी में जुट गई है। सेंट्रल हज कमेटी के कार्यपालक अधिकारी एम तारिक ने हज 2027 के लिए सर्कुलर (1) जारी करते समय पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। इसके अलावा हज कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस बार भी हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा तथा आवेदन करने वाले आवेदक के पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी आवश्यक है। हज कमेटी पर लग रहे विफलता के आरोपों के मद्देनजर विभिन्न प्राइवेट टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसियों ने इस बार हज यात्रा पर जाने वाले लोगों पर खूब डोरे डाले।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here