नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। कुछ युवाओं ने तीन दिवसीय सेवा संकल्प के माध्यम से जनसेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। पहले दिन आज विद्या धाम गौशाला में गौ सेवा का पूजन किया गया तथा सामग्री वितरण भी किया गया। इसके पश्चात दृष्टिविहीन विद्यालय में बच्चों को भोजन करवाया गया। आतिशबाजी के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ केक कटा गया और बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार टीम सेवा संकल्प के सभी साथियों द्वारा बड़ा गैस गीजर भेंट किया गया।
यह सेवा संकल्प तीन दिन तक लगातार जारी रहेगा। 6 तारीख को पितृ पर्वत पर स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्धों को भोजन कराया जाएगा तथा आवश्यक सामग्री एवं बड़ी गैस भट्टी और बड़ा गैस चूल्हा दान किया जाएगा। इसके पश्चात 8 तारीख को वृद्ध आश्रम के करीब 100 लोगों को पितृ पर्वत एवं महाकाल की निशुल्क यात्रा कराई जाएगी।
इस पूरे कार्यक्रम में टीम सेवा संकल्प के शीला, महावीर, अजय, प्रमोद, नवनाथ, केशव, शुभम, कमल, बंटी, अनंत, प्रवीण, गोलू, यश, भीष्म, विशाल, आयुष, पार्थ, नरेंद्र, नितिन, राकेश एवं कमलेश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रेम विजयवर्गीय , सन्नी तिवारी , राजेश चौहान , निरंजन सिंह चौहान, भूपेंद्र केसरी, गोविंद पवार, मंजू ठाकुर एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति, वरिष्ठगण तथा कई युवा साथियों ने सेवा संकल्प कार्यक्रम में भागीदारी कर बच्चों के साथ आनंद प्राप्त किया। यह पूरा आयोजन आकाश विजयवर्गीय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया।


No comments:
Post a Comment