नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत आज प्रबंध निदेशक के मार्गदर्शन में आईटी सेल कार्यालय, विद्युत पेंशनर्स कार्यालय परिसर, मेरठ के निकट 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सेवा, समर्पण एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के पश्चात आईटी सेल कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहाँ प्रबंध निदेशक एवं निदेशकगण द्वारा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया। इसके उपरांत परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया, निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन, निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर ने सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता मो. सगीर, गुलाब सिंह, सचिन अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता अभिषेक श्रीवास्तव, अरुण कुमार, रवि कुमार, अधिशासी अभियंता हरि ओम, अवधेश, मांज, उपखंड अधिकारी शिव कुमार, अवर अभियंता सुनील कुमार, विजेंद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment