नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रासना गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिलने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर रासना निवासी सतीश शर्मा पुत्र जगदीश अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। गांव में उनका मकान बंद पड़ा हुआ है। शनिवार सुबह मकान के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा। अनहोनी की आशंका में उन्होंने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। सब इंस्पेक्टर विजय शुक्ला ने बताया कि बंद मकान खण्डरनुमा है फिर भी मामले की जांच की जा रही है। मकान मालिक को घटना की जानकारी दी है। उसके बाद ही सही बात सामने आएगी।

No comments:
Post a Comment