Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 27, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती

 


नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा। थाना क्षेत्र के पूठखास गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता हो गई। युवती के भाई ने युवक को नामजद करते हुए  बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


थाने में दी तहरीर में  पूठखास निवासी सतीश  कुमार ने बताया कि उसकी बहन घर पर अकेली थी वह खेत में चारा लेने गया था। इसी दौरान अनु घर से कुछ सामान लेने की बात कहकर बाहर गई थी। जब  परिजन वापस लौटे तो वह घर पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिवार के मुताबिक, युवती की करीब एक माह पहले मोहित नाम के युवक से बातचीत होती थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि मोहित युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से युवती  को बरामद करने की  मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here