रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गुरुवार को राज मिस्त्री वेलफेयर कामगार सोसायटी के तत्वावधान में नगर के द्वारिका फार्म हाउस में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के समक्ष ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर समिति के खलीफाओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि योगेश वर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सभी के पूजनीय हैं और प्रथम शिल्पकार हैं। उन्होंने राज मिस्त्रियों को औजार देकर निर्माण की विधि सिखाई, जिससे आज वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। सभी धर्मों के लोग उनकी पूजा कर जयंती मनाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता ने इस बार मौका दिया तो वे सम्मान के साथ विकास कार्य में आगे रहेंगे। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, इसलिए अधिक से अधिक लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ें। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बुद्ध भीम संगीत प्रचारक मंडली, काठी खेड़ा हापुड़ के कलाकारों रमेश गौतम, देवेंद्र, मनवीर गौतम, ज्ञान सिंह बोदरा ने विश्वकर्मा पर लोकगीत, रागिनी और अंबेडकर मिशन के गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
समिति के सचिव कुंवर आमिर अहमद ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खलीफा ब्रह्म सिंह और जमील अहमद ने की तथा संचालन गौतम सिंह ने किया। इस मौके पर चेयरमैन हिटलर त्यागी, गुल्लू प्रधान, चौधरी के.पी., अंकित प्रधान, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, संदीप जाटव, देवीदास गौतम, हर्षवर्धन त्यागी, डॉ. राहुल सिखेड़ा, ठेकेदार दीवान सिंह, अध्यक्ष सलीम इदरीश, उपाध्यक्ष उदयवीर, सचिन, डॉ. ईश्वर दयाल, उप सचिव हारून ठेकेदार, कोषाध्यक्ष रियाजुद्दीन, नीतू सिंह, ओमेंद्र, जितेंद्र, हरि सिंह, धर्मेंद्र, केलीरामपुर, नरेश कुमार, मेहताब, राजू, ननवा ठेकेदार, अंसारी, जमील अंसारी, अमीर अहमद, सलीम मलिक, यूनुस अंसारी, इकरामुद्दीन, देवेंद्र कुमार, इरफान मलिक, बाबू खां, रामनिवास, महिपाल, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment